करनैलगंज: करनैलगंज पुलिस की प्रभावी पैरवी से नाबालिका के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को मिली सश्रम कारावास व अर्थदंड की सजा
07.12.2021 को करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र की नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के सम्बन्ध मे अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त अहमद हुसैन को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। आज सोमवार 4 बजे करनैलगंज पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप न्यायालय के पीठासीन अधिकारी राजेश नारायण मणि त्रिपाठी ने दोषी अभियुक्त को 5 वर्ष का सश्रम कारावास व ₹6000 के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।