जमुई: DM ने कार्यालय कक्ष में विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jamui, Jamui | Feb 15, 2025 DM अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार की दोपहर बाद 3:30 बजे समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंताओं को स्पष्ट तरीके से कहा कि वे जिले में क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति को लेकर सक्रिय रहें और जिले में रहें l