लखीसराय: नया बाजार मुख्य मार्ग पर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमे
लखीसराय। नया बाजार मुख्य मार्ग पर बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए भ्रमण कराया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार की दोपहर 3:25 पर नया बाजार मुख्य मार्ग पर भक्ति गीतों की धुन पर पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु जमकर थिरकते नजर आए।