मानिकपुर: राजापुर यमुना पुल के पास युवक का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
चित्रकूट के राजापुर में बुधवार सुबह यमुना पुल के पास युवक का शव मिला, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से बाइक के आधार पर पहचान 28 वर्षीय दयाशंकर निवासी कौशांबी के रूप में की। शाम 5 बजे परिजनों ने पुष्टि की। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लाया गया है, रिपोर्ट के बाद कारण स्पष्ट होगा, जांच जारी है।