मुरादाबाद: नगर निगम में संविदा सफाई कर्मियों को फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले आरोपी विजयबाबू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
मुरादाबाद नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को संविदा पर नौकरी लगवाने के नाम वाल्मीकि समाज की चार महिलाओं और एक युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर निगम का फर्जी बाबू बनकर की लाखों की ठगी। एसएसपी के आदेश पर फर्जी निगम कर्मी विजय बाबू के खिलाफ गलशहीद थाने में धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।