मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में पेंटर की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
पाकबड़ा थाना क्षेत्र पाल वाली मिलक में संदिग्ध परिस्थितियों में सोनू नाम के पेंटर की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गई, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जानकारी करने में जुट गई है। घटना के बाद से पत्नी और बच्चे को रो रोकर बुरा हाल है।