मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में मंगलवार को मजदूरी करके घर लौट रहे मजदूर की डिवाइडर से टकराकर हुई मौत
थाना कटघर इलाके के रामगंगा नदी पुल के पास मजदूरी करके वापस अपने घर भोजपुर लौट रहे नितिन सागर नाम के युवक की तेज रफ़्तार होने पर डिवाइडर से बाइक टकरा गई बाइक से नितिन सागर गंभीर रूप से घायल हो गया आनन फानन में मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायल अवस्था में उठाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने नितिन सागर को देखकर मृत घोषित कर दिया है।