मुरादाबाद: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव भक्तों की सेवा के लिए रोडवेज चौकी पर विशेष शिविर का आयोजन, एसएसपी ने दी जानकारी
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव भक्तों की सेवा के लिए रोडवेज चौकी पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन एसएसपी सतपाल अंतिल ने एक शिव भक्त से फीता कटवाकर कराया। इस अवसर पर एसएसपी ने शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की और उन्हें प्रसाद वितरित किया,शिविर में शिव भक्तों के लिए भोजन, विश्राम और चिकित्सा सुविधा की विशेष व्यवस्था की गई।