सिंगोली: सिंगोली स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज वायरल
सिंगोली कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे दिन दहाड़े बैंक उपभोक्ता की बाईक चोरी हो गई। हालांकि चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज का वीडियो वायरल हुआ लेकिन चोर का अब तक पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।