देवास। दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में इमारत गिरने के हादसे में देवास के रहने वाले अर्पित जाज की मौत हो गई। हादसे के बाद से अर्पित के मलबे में दबे होने की सूचना थी। आज सुबह उनका शव बरामद हुआ, जिसके बाद पिता भूपेंद्र जाज ने अर्पित की मृत्यु की पुष्टि की।
अर्पित दिल्ली के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी थे और सत्य निकेतन हॉस्टल डेज़ की बिल्डिंग नंबर 11 के कमरा नंबर 302 में रह रहे थे।
बताया गया है कि अर्पित रक्षाबंधन पर देवास आए थे और शनिवार को ट्रेन से दिल्ली रवाना हुए थे। रविवार सुबह करीब 7 बजे दिल्ली पहुंचे थे। दोपहर में खाना खाने के बाद अचानक बिल्डिंग गिर गई। बताया जा रहा है कि इमारत में पिछले कुछ दिनों से मरम्मत का काम चल रहा था।
अर्पित के पिता और मां फिलहाल दिल्ली में हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद परिजन दोपहर में देवास के लिए रवाना होंगे। देर शाम तक शव देवास पहुंचने की सूचना है। हादसे की जानकारी के बाद देवास प्रशासन ने भी मामले का संज्ञान लिया है।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews