डोईवाला ब्लॉक की ग्राम पंचायत माजरी ग्रांट के वार्ड नंबर सात शेरगढ़ में सरकारी नहर के बंद नाके खुलवाने के लिए तहसील प्रशासन और लघु सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नहर से जुड़ी स्थिति का निरीक्षण किया, लेकिन मेला राम और हरमेश के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद का कोई समाधान नहीं निकल सका।