विदिशा: गुलाबगंज में रेलवे स्टेशन से 101 दूल्हे घोड़े, ऑटो व अन्य साधनों से बारात लेकर निकले, मुख्य बाजार में हुआ स्वागत
मंगलवार दोपहर 12 बजे गुलाबगंज रेलवेस्टेशन स्थित हनुमान मंदिर से एक साथ 101 दूल्हे घोड़े, बग्गी ऑटो और अन्य साधनों के माध्यम से बारात के रूप में एक साथ निकले, शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए यह सभी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मिलित हुए मुख्य बाजार में निकलती है व्यापारियों समाजसेवियों सामाजिक संगठन जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया