सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के महिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर कार ट्रक की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। दोनों जख्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में कार पूरी तरह चकनाचूर हो गया है।