रुन्नी सैदपुर: रुन्नीसैदपुर में लोन का नोटिस मिलने के बाद डिप्रेशन में था व्यक्ति, संदिग्ध मौत हुई
सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के अथरी गांव में लोन का नोटिस मिलने से डिप्रेशन में जी रहे एक युवक की मौत हो गई मृतक का नाम गणेश ठाकुर बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत युवक ने ऑटो लिया था ऑटो को जब्त कर लिया गया था बाद में बैंक से नोटिस मिला जिसके बाद यह परेशान था।