महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव शनिवार को कानपुर पहुंचीं। उन्होंने सनिगवां क्षेत्र स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पीछे एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की। अपर्णा यादव दोपहर 3:50 बजे शांतिपाठ में शामिल हुईं और परिवार को हर कदम पर साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया।करीब 30 मिनट तक मुलाकात के बाद वह वापस लौट गईं।