कानपुर: पनकी पुलिस ने अपने ही घर में एक करोड़ की चोरी करने वाले छात्र और उसके चार साथियों को किया गिरफ्तार
इंस्पेक्टर पनकी मानवेन्द्र सिंह ने बुधवार 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि, अपने ही घर में एक करोड़ की चोरी करने वाले छात्र और उसके 4 साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे 60-65 प्रतिशत माल भी रिकवर हुआ है। यह लोग एक होटल में ही छुपकर रह रहे थे। आरोपियों से पूछताछ और लिखापढ़ी करने के बाद गुरुवार को इन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।