कानपुर: गोविंद नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के मलबे के विवाद को लेकर दो गुटों में विवाद, दूसरे गुट के घर में चलाई गई गोली
गोविंद नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के मलबे के कारण नाली जाम होने को लेकर एक गुटों में विवाद हो गया। एक गुट ने दूसरे के इलाके में आकर फायरिंग और पथराव कर दिया। खोखा कारतूस पीड़ित के घर की खिड़की को भेदती हुई हॉट बॉक्स को फाड़ती हुई टिफिन के अंदर मिला। मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी ने बुधवार 5 बजे जानकारी दी है।