कानपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अखिल भारतीय घोषप दिवस पर आनंदेश्वर मंदिर में 120 पदाधिकारियों के साथ शिव अर्चना की
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देशभर में अखिल भारतीय घोष दिवस मना रहा है। इस अवसर पर बुधवार 3 बजे कानपुर के श्री आनंदेश्वर मंदिर में संघ के 120 पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने मंदिर में भगवान भोलेनाथ को शिव अर्चना रचना प्रस्तुत की। संगीत के साथ स्वयंसेवक मंदिर से परमट घाट तक पहुंचे। घाट किनारे मंदिर के पास भी शिव अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया ।