कानपुर: लाल बंगला से जाजमऊ के सिद्धनाथ मंदिर तक भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकली
बुधवार 4:00 बजे कोमहाशिवरात्रि के पर्व पर लाल बंगला से धूमधाम से शिव बारात निकाली गई, जो 7 किलोमीटर का सफर पूरा करते हुए जाजमऊ के सिद्धनाथ मंदिर पहुंची। बारात में नाचते-गाते भूत-प्रेत और सैकड़ों शिव-भक्तों ने जयकारों से माहौल को शिवमय कर दिया। इस मौके पर बारातियों का लोगों ने स्वागत किया।