बड़ौत: ड्यूटी छोड़कर हेड कांस्टेबल ने गांगनौली धरना मंच पर रागिनी गाकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच
Baraut, Bagpat | Jun 15, 2026 दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर कट की मांग को लेकर गांगनौली गांव में चल रहे धरने में एक हेड कांस्टेबल के शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में हेड कांस्टेबल मंच पर रागिनी गाते और ठुमके लगाते दिख रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। गांगनौली गांव में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर कट की मांग