सागर नगर: डॉ हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय के जंगल में लगी आग फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
गर्मी का मौसम शुरू होते ही आगजनी की घटनाएं सामने आने लगी है। शनिवार दोपहर डॉक्टर हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय के जंगल में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही सागर नगर निगम की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। बता दे कि समय रहते आप पर काबू पा लिया नहीं तो आग विकराल रूप ले सकती थी।