सागर नगर: भाजपा संभागीय कार्यालय में सागर संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई संपन्न।
सागर के भाजपा संभागीय कार्यालय में शनिवार दोपहर सागर संसदीय क्षेत्र की लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत,पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह सागर लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े,सागर विधायक शैलेंद्र जैन,नरयावली विधायक प्रदीप लारिया सहित सभी पदाधिकारी शामिल हुए।