बीकानेर: रामपुरा बस्ती में धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच
शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र की रामपुरा बस्ती में देर रात एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार धारदार हथियार से किए गए हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जयसिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर ह