कोटपूतली: कोटपुतली में भीषण गर्मी के कारण स्कूल का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक होंगी कक्षाएं
Kotputli, Alwar | Apr 26, 2026
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला कलेक्टर अर्पणा गुप्ता के आदेश अनुसार 27 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश तक प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी।