डिंडौरी: जोगी टिकरिया गांव के पास राघोपुर मरवारी बांध परियोजना का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने जबलपुर अमरकंटक मार्ग पर लगाया जाम
डिंडौरी जिले के जोगी टिकरिया गांव के पास राघोपुर मरवारी बांध परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण का विरोध करते हुए ग्रामीण किसानों ने जबलपुर अमरकंटक मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम का ज्ञापन एसडीएम रामबाबू देवांगन को सौपा। दरअसल ग्रामीण किसानों ने प्रशासनिक समझाइश और ज्ञापन सौपने के बाद गुरुवार शाम 4:30 बजे आंदोलन समाप्त किया ।