पटना ग्रामीण: दीदारगंज में आपसी जमीनी विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला, हुई मौत
पटना सिटी इलाके के दीदारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कोठिया गांव में दो पक्षों के बीच सालों से जमीन विवाद चल रहा था। जिसमें आज विवाद बढ़ गया और युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। मृत युवक की पहचान नीरज उर्फ रोशन यादव (27 वर्ष) के रूप में की गई है।