पटना ग्रामीण: बाइपास थाना इलाके में दरोगा के लापता बेटे का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
बाइपास थाना इलाके में 4 दिनों से लापता दरोगा के बेटे का शव मिला है। पुलिस ने अर्ध निर्मित मकान से शुक्रवार को शव बरामद किया है। छात्र अनुभव कुमार 20 मई को अपने घर से कोचिंग जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद से वह से लापता था। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना बाईपास थाने में लिखित रूप में की थी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।