पटना ग्रामीण: सिंचाई भवन के पीछे स्टोर रूम में लगी आग, स्टोर रूम में रखा सभी सामान जलकर हुआ राख
सचिवालय के गेट नंबर 4 के पास सिंचाई भवन के पीछे स्टोर रूम आग लग गई है। कैंपस में फायर का कार्य चल रहा था। चारों तरफ पाइप बिछाया जा रहा था। इसी के लिए एक स्टोर रूम बनाया गया था। इसमें शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है। आग से स्टोर रूम के अंदर सीमेंट, लकड़ी, तार, इलेक्ट्रिक का सामान जलकर खाक हो गया है।