पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी के माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार ने गुरुवार को पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) में उन्नत आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra - ASK) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर माननीय उपमहापौर डॉ लाल बाबू प्रसाद की भी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहीं।
इस उन्नत आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) और आसपास के क्षेत्रों में आधार सेवाओं की डिलीवरी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस केंद्र को उन्नत तकनीकी सुविधाओं और बेहतर अवसंरचना के साथ विकसित किया गया है, ताकि आधार नामांकन और अद्यतन सेवाएँ अधिक तेज, पारदर्शी और निवासी अनुकूल तरीके से उपलब्ध कराई जा सकें।
पूर्व में बिहार में यूआईडीएआई के आधार सेवा केंद्र केवल चार जिलों-पटना, मुजफ्फरपुर भागलपुर पूर्णिया में ही उपलब्ध थे। अब इन मौजूदा केंद्रों के साथ-साथ चरणबद्ध तरीके से नए आधार सेवा केंद्र 11 अन्य जिलों में आधार केंद्र स्थापित हो चुके है तथा 17 नए जिलों में आधार केंद्र खोलने का कार्य चल रहा है आने वाले दो महीनो में ये सारे केंद्र कार्य करने लगेंगे
इस अवसर पर माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार ने आधार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और लोगों को आधार सेवाओं तक सहज पहुंच उपलब्ध कराने के लिए यूआईडीएआई के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहले सार्वजनिक सेवा वितरण में पारदर्शिता, दक्षता और सुविधा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के 5 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर तथा पुनः 15 वर्ष की आयु पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अवश्य कराएं, ताकि बच्चे छात्रवृत्ति जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें तथा जहां लागू हो, वहाँ NEET, CUET जैसी प्रवेश परीक्षाओं के पंजीकरण में किसी प्रकार की समस्या न हो।
मीडिया से बातचीत के दौरान माननीय उपमहापौर डॉ लाल बाबू प्रसाद ने भी अभिभावकों को अपने बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए प्रोत्साहित किया और विद्यालयों से आग्रह किया कि वे यूआईडीएआई के मिशन मोड अभियान के अंतर्गत एमबीयू लंबित मामलों को कम करने के लिए सक्रिय पहल करें।
इस कार्यक्रम में यूआईडीएआई राज्य कार्यालय पटना के उपनिदेशक श्री शशि रंजन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) स्थित यह उन्नत आधार सेवा केंद्र सीधे यूआईडीएआई द्वारा संचालित किया जा रहा है। केंद्र में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग समर्पित काउंटर की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। साथ ही स्तनपान कराने वाली माताओं की सुविधा के लिए एक फीडिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है।
यह उन्नत आधार सेवा केंद्र पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए आधार सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएगा। इससे परिचालन दक्षता में वृद्धि होगी, अस्वीकृति की संभावना कम होगी तथा आधाबर अपडेट की प्रक्रिया और तेज होगी। इसके अलावा यहां जन्म पंजीकरण संख्या (BRN) आधारित बच्चों का नामांकन भी शुरु किया जाएगा।
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) जिले में आम नागरिकों को बेहतर एवं सुगम आधार सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु UIDAI द्वारा आधुनिक सुविधाओं से युक्त "आधार सेवा केंद्र" प्रारंभ किया जा रहा है। इस केंद्र पर आधार नामांकन (सभी आयु वर्ग), मोबाइल नंबर अपडेट, पता सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट, बच्चों का आधार अपडेट सहित सभी आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
साथ ही साथ नाम सुधार और जन्म तिथि की सुधारने से संबंधित नामांकन सुविधा उब्लब्ध है।
इस आधार सेवा केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां बुजुर्ग नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सुविधा एवं प्राथमिकता सेवा की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें लंबी कतार में प्रतीक्षा न करनी पड़े। केंद्र पर व्हीलचेयर सुविधा, बैठने की उचित व्यवस्था एवं सहयोगी स्टाफ की भी उपलब्धता रहेगी।
UIDAI के दिशा-निर्देशों के अनुसार आधार सेवा केंद्र नागरिकों को सुरक्षित, पारदर्शी एवं सुगम सेवा प्रदान करेगा। यहां आधार से जुड़ी सेवाएं निर्धारित सरकारी शुल्क पर ही उपलब्ध होंगी।
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि आधार संबंधी किसी भी कार्य हेतु अधिकृत आधार सेवा केंद्र का ही उपयोग करें तथा निर्धारित शुल्क से अधिक भुगतान न करें।
उपलब्ध सेवाएं:
- नया आधार नामांकन (निःशुल्क)
- मोबाइल नंबर एवं पता अपडेट
- बायोमेट्रिक अपडेट
- 5-7 & 15-17 वर्ष के बच्चों का Mandatory Biometric Update (MBU) (निःशुल्क)
- आधार डाउनलोड एवं रंगीन प्रिंट की सुविधा
विशेष सुविधाएं:
- बुजुर्गों के लिए प्राथमिकता सेवा
- गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष सहायता
- दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर सुविधा
आरामदायक बैठने एवं प्रतीक्षा की व्यवस्था
नोट- आधार नामांकन निःशुल्क है और अन्य सभी अपडेट के लिए UIDAI की निर्धारित शुल्क ही देय है। आधार सेवा केंद्र सप्ताह के सभी दिन खुले रहते हैं और काम का समय सुबह 09:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक है। Appointment बुकिंग के लिये UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट देखें:
https://bookappointment.uidai.gov.in
सेंटर का पता :- आधार सेवा केंद्र, ग्राउंड फ्लोर, लैंडमार्क- हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के सामने, बिल्डिंग- सूरज टावर, वार्ड नंबर- 20, मुहल्ला- मठिया, पोस्ट- मोतिहारी, पुलिस स्टेशन- छतौनी, ब्लॉक- मोतिहारी, जिला- पूर्वी चंपारण, राज्य-बिहार, पिन- 845401
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
9 views | East Champaran, Bihar | Jul 9, 2026