विभूतिपुर: 9 मई को व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन, एसपी ने लोगों से की अपील
व्यवहार न्यायालय समस्तीपुर में 9 मई को लोक अदालत का आयोजन किया गया है ।बताया जाता है कि बड़े पैमाने पर मामले के निष्पादन को लेकर इसमें प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसको लेकर एसपी अरविंद प्रताप सिंह के द्वारा विभूतिपुर,सरायरंजन उजियारपुर, समेत पूरे जिले के लोगों से अपील की गई है कि इस लोक अदालत में शामिल होकर इसका लाभ उठावे।