अरवल: हसनपुर टांड़ में मुखिया की पहल पर ग्रामीणों ने फाइलेरिया रोधी दवा का किया सेवन, पहले दवा सेवन से किया था इनकार
Arwal, Arwal | Feb 15, 2025 शनिवार दोपहर 2:00 बजे हसनपुर टांड़ गांव में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के तहत आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जा रही थी। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने दवा सेवन से इनकार कर दिया। मुखिया ने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों को फाइलेरिया बीमारी की गंभीरता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोगों को समझा बूझकर दावों को सेवेन करवाया गया।