गम्हरिया: भेलवा पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, 72 में से 50 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन
गम्हरिया प्रखंड के भेलवा पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किया गया। जिला प्रभारी सचिव राहुल कुमार, डीडीसी अनिल बसाक और एसडीएम संतोष कुमार ने शिविर का निरीक्षण किया। कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 50 का मौके पर निष्पादन किया गया। शेष 22 आवेदनों के जल्द निपटारे का निर्देश दिया गया। शिविर में राशन, पेंशन, मनरेगा, आवास, बिजली समेत अन्य मामले।