चकाई: चन्द्रमंडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में छिपाकर रखे 79 कार्टून विदेशी शराब बरामद
Chakai, Jamui | May 6, 2026 जमुई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर शराब और शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चन्द्रमंडीह थाना पुलिस को बुधवार को आठ बजे एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धवाना-परसमणीया मार्ग के समीप जंगली इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब का जखीरा बरामद किया है। तस्करों द्वारा गड्ढे में छिपाकर रखे गए कुल 79 कार्टून शराब को प