जगदलपुर: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर बलात्कार करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उत्तर प्रदेश का रवि नाम के लड़के ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर उसे अपने प्यार के जाल में फंसाकर होटल के रूम में बात करने के बहाने ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर फिर कई बार बलात्कार किया।