हनुमानगढ़: खेत में मिला डेढ़ माह से लापता 80 वर्षीय बुजुर्ग का कंकाल, कंकाल के पास मिला आधार कार्ड और पत्नी का जन आधार कार्ड
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब डेढ़ माह से लापता 80 वर्षीय बुजुर्ग का कंकाल नूरपुरा रोही स्थित एक खेत में मिला। कंकाल के पास मिले आधार कार्ड और जन आधार कार्ड के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान की। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी।