रानीगंज: बिना घर बनाए ही दूसरी किस्त देने का आरोप, बिचौलियों की सक्रियता की शिकायत की गई
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में बिना आवास निर्माण कार्य शुरू किए ही लाभुकों को दूसरी किस्त की राशि दिए जाने का आरोप सामने आया है। मामले को लेकर पंचायत स्तर पर बिचौलियों की सक्रियता की भी शिकायत की गई है। आरोप है कि कुछ पंचायतों में ऐसे लाभुकों को भी योजना की राशि उपलब्ध कराई गई, जिन्होंने अब तक आवास निर्माण का काम शुरू नहीं किया है।