बहराइच: जिला अस्पताल में अज्ञात घायल की हुई मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी
जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए एक अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। जानकारी के अनुसार घायल अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस पहचान में जुटी है।