संडीला: कछौना में हरियाणा की शराब से भरी 4 कारें जब्त,6 लाख की शराब बरामद तीन तस्कर गिरफ्तार,सरगना समेत 5 फरार
Sandila, Hardoi | May 24, 2026 कछौना थानाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कटियामऊ के पास पहली पुलिया से चार आर्टिगा कारों से लगभग 6 लाख रुपये मूल्य की हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब बरामद की गई है।पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना और चार अन्य आरोपी भागने में सफल रहे।