फागी: अज्ञात बदमाशों ने चोरू गांव से रात्रि में युवक का किया अपहरण, युवक ने बदमाशों के चुंगल से छूटकर परिजनों को बताई आपबीती
Phagi, Jaipur | Mar 5, 2024 फागी थाना क्षेत्र के चोरू गांव में कल रात को अज्ञात बदमाश एक युवक को घर से कार में डालकर अपहरण ले गए और उसकी जेब में रखे नगदी और गले में पहने चांदी की चेन हाथ में पहने कड़ा भी लूट लिया। वही परिजनों से फिरौती मांगी और पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में रात को पीड़ित युवक कृष्ण चौधरी बदमाशों के चुंगल से फरार होकर थाने में मामला दर्ज कराया।