फागी: दूदू में 9 मार्च को उपमुख्यमंत्री करेंगे आरोग्य मेले का शुभारंभ, जिला कलेक्टर ने अधिकारियों की ली बैठक
Phagi, Jaipur | Mar 4, 2024 दूदू जिला मुख्यालय पर 9 से 12 मार्च तक राज्य स्तरीय आरोग्य मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसका शुभारंभ उपमुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में आज सोमवार आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों ने आरोग्य मेले के आयोजन की जानकारी एवं तैयारियों से जिला कलक्टर हनुमान मल ढाका को अवगत कराया, इस दौरान जिला कलक्टर ढाका ने राज्य स्तरीय आरोग्य मेले को लेकर दिशा निर्देश दिए।