लखीसराय: लखीसराय जिले भर में रोको-टोको के तहत पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
बुधवार एवं गुरुवार के बीच रात जिले भर में पुलिस द्वारा रोको -टोको अभियान चलाया गया. गुरुवार पूर्वाह्न 11:30 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई. अभियान के तहत मध पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई.