कायमगंज: शमशाबाद चौराहा पर अज्ञात चोरों ने चाय के खोखे से नगदी, नमकीन और गुटका मसाला सहित अन्य सामान की चोरी की
शमशाबाद के गांव इमली दरवाजा निवासी सादिक उर्फ राजू का खोखा शमशाबाद चौराहा पर स्थित सीएचसी केंद्र के मुख्य द्वार पर रखा है। वह रोज की तरह खोखा बंद करके मंगलवार को चले गए थे।सुबह 6 बजे जब वापस आए। तो खोखे के ताले टूटे थे। खोखे के अंदर से गुल्लक से नगदी, नमकीन व गुटका मसाला व अन्य सामान गायब था। सभी पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी ।