मांट: तहसील मांट में निबंधन कार्य के निजीकरण के विरोध में जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई
Mat, Mathura | Jun 30, 2026 मांट तहसील में निबंधन (रजिस्ट्री) कार्य के निजीकरण किए जाने के विरोध में दस्तावेज लेखकों, वकीलों, मुंसियों और टाइपिस्टों का धरना प्रदर्शन आज भी जारी रहा। आंदोलनकारी गत 9 जून से लगातार अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। इसी कड़ी में आज आक्रोशित वकीलों और दस्तावेज लेखकों सहित तमाम मुंशी-टाइपिस्टों ने तहसील परिसर से एक विशाल विरोध जुलूस निकाला।