सुसनेर: दीपावली से पूर्व नप प्रदीप सोनी का बड़ा ऐलान, दीये-बाती बेचने वालों को मिलेगी टैक्स से छूट! दुकानदारो से की चर्चा।
अब मिट्टी के दीये, बाती और रंग बेचने वाले फुटकर दुकानदारों से नप बाजार बैठक शुल्क यानी फुटकर टैक्स नहीं वसूलेगी। रविवार शाम 6 बजे नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी खुद बाजार पहुंचे और उन्होंने पुराना बस स्टेंड पर दुकानदारों से चर्चा कर उन्हें स्वदेशी सामग्री खुलकर बेचने के लिए प्रोत्साहित किया। शासन के आदेश का इंतजार किए बिना ही अध्यक्ष ने यह व्यवस्था लागु कर दी।