संभल: संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र में पैसे ना देने पर युवक पर किया गया हमला, हमलावरों ने युवक की गाड़ियों में भी की तोड़फोड़
हयात नगर थाना क्षेत्र में रंगदारी न देने पर युवक पर हमला किया गया।हमलावरों ने युवक की गाड़ी में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि वह उसे साप्ताहिक ₹5000 की मांग करता था,जब उसके द्वारा इनकार किया गया तो वह भड़क गया और अपने साथियों के साथ उससे मारपीट की।