गोरखपुर: पिता की डांट से नाराज होकर वाराणसी भागा 9वीं का छात्र, झूठी अपहरण की कहानी गढ़ी, पुलिस की पूछताछ में खुला राज
गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके में 9वीं कक्षा के एक छात्र के लापता होने का मामला उस समय चौंकाने वाला मोड़ ले गया, जब पुलिस की पूछताछ में कथित अपहरण की पूरी कहानी झूठी निकली। पिता की डांट से नाराज छात्र घरवालों को सबक सिखाने के लिए चुपचाप वाराणसी चला गया और वापस लौटने पर अपहरण की मनगढ़ंत कहानी सुना दी। महाराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के मुंडेहरा गांव निवासी रमेश य