गया टाउन सीडी ब्लॉक: SSP सुशील कुमार के निर्देश पर जिले भर में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान,यातायात नियमों का कराया गया पालन
गयाजी एसएसपी सुशील कुमार के निर्देशानुसार आज दिनांक 11 जून गुरुवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर वाहन जांच की गई।इसकी जानकारी आज दिनांक 11 जून गुरुवार की दोपहर 2 बजकर 45 मिनट के करीब गयाजी एसएसपी सुशील कुमार ने दी।