बांधवगढ़: अति जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा जेल का निरीक्षण, बंदियों को दी विधिक अधिकारों की जानकारी
उमरिया में अति जिला सत्र न्यायाधीश श्री अहमद रज़ा ने जिला जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया।निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने महिला और पुरुष वार्ड का अवलोकन करते हुए बंदियों से भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। साथ ही पेशी की तारीख, अधिवक्ता और न्यायालय से संबंधित जानकारी दी गयी है।