गोरखपुर: नामांकन का अंतिम दिन समाप्त, जिले की दोनों लोकसभा से कुल 43 उम्मीदवारों ने पर्चा किया दाखिल
7 मई से ज़िले की लोकसभा सदर और बांसगांव सीट के लिए नामांकन शुरू हुआ था। आज नामांकन के आखिरी दिन सदर लोकसभा सीट से 32 और बांसगांव लोकसभा से 11 पर्चे दाखिल किए गए। जिले के दोनों लोकसभा सीट से कुल 45 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। पर्चा दाखिले के आज अंतिम दिन था कल से परसों की जांच शुरू होगी। 17 मई को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर सिंबल जारी होगा।