थरथरी: रूखाई मिल्की पर गांव में चोरों ने घर के सामने से बाइक चुराई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
चंडी थाना क्षेत्र के रूखाई मिल्की पर गांव से शनिवार रविवार की मध्य रात्रि 12 बजे नीतीश कुमार के घर के आगे लगा बाइक को चोरों ने चुरा लिया। घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार रूखाई मिल्की पर निवासी नीतीश कुमार ने अपने बाइक शनिवार की शाम घर के सामने खड़ी थी। सुबह उठकर घर के बाहर आये तो देखा कि चोर बाइक को चोरी करके ले गए।